Friday 18 August 2023

Rajasthan ka bhugol - राजस्थान का भूगोल


    क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत गणराज्य का सबसे बड़ा राज्य है। :- 


    1800 ई. में जार्ज थामस ने इस क्षेत्र को राजपूताना नाम दिया। महान इतिहासकार जेम्स टाड ने "एनलस एंड एन्टीक्वीटीज आफ राजस्थान"[7] में इस राज्य का नाम रायथान या राजस्थान रखा। राज्य की पाकिस्तान से 1070 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जो रेड क्लिफ रेखा कहलाती है, और देश के अन्य पाँच राज्यों से 4850 किलोमीटर की अंतर्राज्यीय सीमा है।इसके उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात[8] और उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश हैं। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है, या (132140) वर्ग मील। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान में साक्षरता दर 61.6 प्रतिशत है। 


    राजधानी जयपुर है। पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। राजस्थान की एकमात्र पर्वत श्रेणी, जो माउंट आबू और प्रसिद्ध देलवाड़ा मंदिर को शामिल करती है, विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी है। मुकंदरा हिल्स[9], रणथम्भौर, सरिस्का और रामगढ़ विषधारी से जुड़ने के बाद राजस्थान में चार बाघ अभयारण्य हैं. भरतपुर के निकट केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, साइबेरिया से आने वाले सारसों और स्थानीय प्रजाति के कई पक्षियों का संरक्षित आवास है। भरतपुर राजस्थान का सबसे नया जिला है। राजस्थान का सबसे छोटा जिला धौलपुर है, जिसका क्षेत्रफल 3034 वर्ग किमी है।जैसलमेर भी सबसे बड़ा जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 38401 वर्ग किमी है।जोधपुर भारत का सबसे गर्म स्थान है और यह फलोदी में है। फलोदी में अत्यधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना हो रही है। राजस्थान में वर्तमान में 50 जिले और 10 संभाग हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Rajasthan ka bhugol - राजस्थान का भूगोल

    Table Of Contents क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत गणराज्य का सबसे बड़ा राज्य है। :-  1800 ई. में जार्ज थामस ने इ...